बाराबंकी, जुलाई 18 -- बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन हरपालगुट के जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी की अगुवाई में किसानों की समस्याओं को लेकर गन्ना संस्थान में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसान सर्वर की समस्या से खाद वितरण न होने की समस्या का समाधान कराते हुए आफलाइन वितरण कराने की मांग की। वहीं बिजली कटौती को लेकर भी विभाग की लापरवाही को उजागर किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ज्ञापन लेकर शीघ्र शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन दिया। बिजली और खाद की समस्या पर आक्रोशित दिखे किसान: विक्रांत सैनी ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा अघोषित बिजली कटौती रात में की जाती है। जिसको लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था और अधीक्षण अभियंता और कुछ विद्युत अधिकारी रात फोन नहीं उठाते हैं। धरना स्थल से किसान अधीक्षण अभियंता कार्यालय के लिए...