खाद की किल्लत पर फूटा किसानों का गुस्सा, सचिव के खिलाफ की नारेबाजी
बरेली, जून 16 -- शेरगढ़। खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों का सब्र सोमवार को जवाब दे गया। विकासखंड क्षेत्र के गांव रोहिली स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड पर बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर प्रदर्शन किया और समिति सचिव प्रवीन कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का आरोप था कि पिछले करीब एक सप्ताह से वे समिति के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। किसानों का कहना था कि फसलों में खाद डालने का यह महत्वपूर्ण समय है, लेकिन खाद न मिलने से फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ती जा रही है। रोजाना समिति पर पहुंचने के बावजूद किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान किसान विपिन गंगवार, वीरेंद्र गंगवार, विकास, लालू, प्रदीप और महेंद्र आदि ने समिति सचिव प्रवीन कुमार पर खाद वितरण में पक्षपात एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.