खाद की किल्लत पर फूटा किसानों का गुस्सा, दबथुवा समिति पर हंगामा
मेरठ, मई 27 -- दबथुवा स्थित बहु-उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर बुधवार को खाद की कमी को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह से लाइन में लगे किसानों ने पर्याप्त खाद न मिलने पर जमकर हंगामा किया और प्रशासन से तत्काल खाद उपलब्ध कराने की मांग उठाई। मिली जानकारी के अनुसार बहादरपुर, दुर्वेशपुर और दबथुवा गांव के किसान सुबह से ही समिति पर खाद लेने पहुंच गए थे। किसानों की लंबी कतार लग गई, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी प्रत्येक किसान को केवल एक बोरा खाद देकर वापस भेजा गया। इससे किसानों में नाराजगी फैल गई।किसानों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से वह समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल पा रही। किसानों ने कहा कि इस समय ईंख, ज्वार समेत अन्य फसलों की तैयारी चल रही है। ऐसे में खाद की भारी जरूरत है, लेकिन पर्याप्त खाद न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.