खाद की किल्लत दूर करने से लेकर गन्ने का रेट 700 रुपए करने की मांग
विकासनगर, अगस्त 31 -- क्षेत्र में लगातार बनी हुई उर्वरक खाद की किल्लत समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ (टिकैत) ने प्रशासन और संबंधित विभागों से जल्द समाधान की मांग की है। सोमवार को तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए भाकियू ने कहा कि खेती-किसानी से जुड़ी मूलभूत समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। भाकियू के जिला प्रभारी यूसुफ ने कहा कि खेती के महत्वपूर्ण सीजन में खाद के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है। महंगाई और खेती की बढ़ती लागत को देखते हुए किसानों ने गन्ने का मूल्य बढ़ाकर सात सौ रूपए प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की। डीजल, खाद, बीज, मजदूरी और कृषि उपकरणों की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में खेती करना किसानों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.