खाद की किल्लत झेल रहे किसान, नहीं मिल रही राहत
मेरठ, मई 23 -- खाद की भारी किल्लत के चलते किसानों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान खाद लेने आते तो हैं, लेकिन यहां से बिना खाद लिए मायूस होकर उन्हें लौटना पड़ रहा है। सरधना के नवीन मंडी स्थित इफ्को खाद केंद्र पर प्रतिदिन लोगों की भीड़ देखी जा रही है। किसानों का आरोप है कि पिछले एक माह में केंद्र पर मात्र दो गाड़ियां खाद की पहुंची हैं, जिन्हें भी तुरंत किसानों में वितरित कर दिया गया। पर्याप्त स्टॉक नहीं होने के कारण उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। किसानों के अनुसार खाद लेने के लिए वह अल सुबह 3-4 बजे से ही केंद्र पर पहुंचकर लाइन में लगना शुरू कर देते हैं। बावजूद इसके उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रहा है। केंद्र पर पहले से लाइन में लगे लोगों को केवल तीन से चार बोरी खाद ही दी जा रही है, जो खेती की जरूरत के हिसाब से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.