रुडकी, अप्रैल 19 -- लक्सर, संवाददाता। गन्ना समिति लक्सर में खाद की कथित कालाबाजारी का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। प्रकरण में प्रशासनिक स्तर पर भी सख्ती बढ़ी है। सहायक गन्ना आयुक्त ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है और विभागीय जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। मामले की शुरुआत गुरुवार देर रात हुई, जब किसान संगठन के पदाधिकारियों और समिति निदेशक अखिल कुमार ने करीब 400 बोरी खाद से भरी एक गाड़ी पकड़ी। आरोप है कि यह खाद सहारनपुर क्षेत्र में बेचने के लिए ले जाई जा रही थी। इसके बाद किसानों ने गन्ना समिति पहुंचकर विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की।इस संबंध में समिति के कर्मचारी राजवीर, निवासी सैदाबाद के खिलाफ पहले ही तहरीर दी जा चुकी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.