खाद की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं: डीएओ
सिमडेगा, जून 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला कृषि कार्यालय सभागार मे जिले के सभी थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेता की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो ने की। मौके पर डीएओ ने खाद विक्रेताओं को किसी भी कीमत पर कालाबाजारी नहीं करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी की सूचना पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खाद विक्रेता किसानों को रसायनिक खाद के बजाय जैविक खाद से खेती करने के लिए भी प्रेरित करें। वहीं जिला निरक्षक शंकर प्रसाद ने भी खाद विक्रेताओं को कई दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों से निर्धारित दर पर ही खाद की बिक्री करें। खरीफ फसल के सीजन को देखते हुए भी कई निर्देश दिए। मौके पर खाद विक्रेता संगीत डालमिया व धर्म प्रकाश ने भी अपने विचार रखे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.