पटना, दिसम्बर 30 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव राम नरेश पाण्डेय ने कहा कि पूरे बिहार के किसान खाद की कालाबाजारी तथा इसके किल्लत से परेशान और त्रस्त हैं। रबी के लिए किसानों को जरूरत के बावजूद खाद नहीं मिल रही है। जहां मिल रही है, वहां किसानों से अधिक दाम वसूला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1350 रुपये की डीएपी 1800 से 1900 रुपये में मिल रही है। निर्धारित 266 रुपये की यूरिया 300 से 400 रुपये तक बिक रही है। भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि केंद्र ने बिहार के लिए लक्ष्य को कम कर दिया है। इसके कारण खाद की किल्लत हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.