खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, एसडीओ ने की बैठक
आदित्यपुर, मई 16 -- चांडिल। एसडीओ विकास कुमार राय की अध्यक्षता में चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के खाद दुकानदारों और चारों प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गई। एसडीओ ने खाद की कालाबाजारी, डुप्लीकेट उर्वरकों की बिक्री और अनियमितताओं की रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ई-पॉस मशीन में प्रदर्शित स्टॉक और भौतिक स्टॉक में पूर्ण समानता होनी चाहिए। किसी भी परिस्थिति में एक्सपायरी उर्वरक और डुप्लीकेट फर्टिलाइजर का भंडारण एवं बिक्री नहीं होनी चाहिए। एसडीओ ने खाद दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित दर सूची एवं उपलब्ध स्टॉक की जानकारी दुकान में अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। यह भी पढ़ें- पीओएस मशीन से उर्वरक वितरण में अनियमितता पर सख्ती किसानों को उर्वरक बिक्री की रसीद उपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.