भागलपुर, जून 16 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। किसानों को सरकारी निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से सोमवार को प्रखंड कार्यालय स्थित कृषि भवन सभागार में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नूतन देवी ने की। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी स्वर्णालता, अभिषेक कुमार, पंचायत समिति सदस्य हिमांशु कुमार सिन्हा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अभिषेक पाठक सहित प्रखंड के सभी उर्वरक विक्रेता उपस्थित थे। प्रमुख नूतन देवी ने उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि किसान सलाहकार समिति द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर किसी भी परिस्थिति में उर्वरक की बिक्री न की जाए। उन्होंने स्टॉक पंजी का नियमित अद्यतन, पीओएस मशीन के माध्यम से बिक्री तथा सूचना पट्...