खाद की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 136 लाइसेंस निलंबित और 30 एफआईआर दर्ज
लखनऊ, जुलाई 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने एक बार फिर से दावा किया है कि प्रदेश में खाद की कालाबाजारी को लेकर सरकार का जीरो टॉलरेंस जारी है। यही कारण है कि उर्वरकों की जमाखोरी, कालाबाजारी और ओवर रेटिंग पर सख्त कार्रवाई करते हुए पहली अप्रैल से 21 जुलाई तक प्रदेश भर में कुल 7364 छापे मारे गए हैं। इस दौरान 136 लाइसेंस निलंबित और 35 निरस्त किए गए है।
कार्रवाई की जानकारी साथ ही 694 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए जबकि 19 दुकानें सील की गईं है। 30 के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। इसके अतिरिक्त विभागीय टीम द्वारा 266.60 मीट्रिक टन स्टॉक भी सील अथवा जब्त किया गया है। कृषि मंत्री मंगलवार को विधान भवन स्थित समिति कक्ष संख्या-44 ख में प्रदेश में उर्वरकों की उपलब्धता की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में सहकारिता राज्यमंत्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.