खाद की कालाबाजारी के खिलाफ प्रदेश में तीन माह में चार हजार से अधिक छापे पड़े
लखनऊ, जुलाई 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में उर्वरकों की जमाखोरी, कालाबाजारी, ओवर रेटिंग और टैगिंग रोकने के लिए पहली अप्रैल से 30 जून के बीच कुल 4,091 छापे मारे गए। इनमें 75 नमूने ग्रहित किए गए, 85 लाइसेंस निलंबित किए व 30 निरस्त किए गए। एक दुकान पर बिक्री प्रतिबंधित की गई। इसके अलावा 460 खाद व्यापारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए तथा 28 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।इस अवधि में दर्ज 28 एफआईआर के तहत गोण्डा और बस्ती में अनुदानित यूरिया का प्रयोग 'डेफ' में करने और अमरोहा में बिना प्राधिकार पत्र बिक्री पर कार्रवाई हुई। मुजफ्फरनगर और बाराबंकी में स्टॉक भिन्नता, अवैध डायवर्जन व सचिव द्वारा कालाबाजारी के मामले पकड़े गए। बुलन्दशहर में इफको यूरिया की तस्करी व फर्जी वितरण, बागपत में बोरी में कम वजन व हेराफेरी, शाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.