खाद की कालाबाजारी के खिलाफ प्रदेश भर में 7462 छापे, 556 लाइसेंस निलंबित और 34 एफआईआर दर्ज
लखनऊ, जुलाई 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में खाद कालाबाजारी के खिलाफ 7462 स्थानों पर छापेमारी में 1045 नमूने लिए गए। इनमें 102 का विश्लेषण किया गया जिसमें 25 नमूने मानक के विपरीत पाए गए। इस दौरान 556 लाइसेंस निलंबित किए गए, 53 निरस्त किए गए, 705 कारण बताओ नोटिस जारी हुआ। इसमें 15 दुकानों की बिक्री प्रतिबंधित की गई और 23 दुकानें सील हुईं। इसके अतिरिक्त 34 मामलों में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और कुल 229.7 मीट्रिक टन स्टॉक सील एवं जब्त किया गया है।कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि एक अप्रैल से 28 जुलाई तक कार्रवाई की यह रिपोर्ट है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। लिहाजा किसान अनावश्यक रूप से उर्वरकों का अग्रिम भंडारण न करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.