फिरोजाबाद, दिसम्बर 18 -- शिकोहाबाद में किसानों की फसलों के लिए आई खाद को कालाबाजारी से बेचने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो भी बनाकर ग्रामीणों ने वायरल कर दिया है। आरोप है कि केंद्र प्रभारी सुबह 6 बजे ही केंद्र को खोलकर ट्रैक्टर, मैक्स में लदवाकर खाद की काला बाजारी करा रहे हैं। समिति पर खाद के खेल को किसी ग्रामीण ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना मक्खनपुर साधन सहकारी समिति जाफ़राबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें किसान समिति के अधिकारी सुबह 6 बजे केंद्र खोलकर खाद को ट्राली और मैक्स में लदवा रहे हैं। किसान जो वीडियो बना रहा है वह केंद्र प्रभारी से पूछता है कि इतनी जल्दी कैसे खाद लादी जा रही है। जिस पर प्रभारी कहते हुए सुनाई देते हैं कि बाद में भीड़ होने से दिक्कत होती है। वहीं किसानों का आरोप है कि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.