खाद की कालाबाजारी करने वाले 315 लाइसेंस निलंबित
लखनऊ, नवम्बर 7 -- रबी सीजन में उर्वरकों की कालाबाजारी करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। कृषि विभाग ने निगरानी व कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। हर जिले में प्रतिदिन स्टाक व वितरण की निगरानी की जाएगी, जिससे कहीं भी स्टाक खत्म होने की नौबत न आए। अभी तक 315 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। 72 के लाइसेंस निरस्त हुए हैं।
उर्वरक बिक्री केंद्रों की निगरानी और कार्रवाई तस्करी व अवैध भंडारण को रोकने के लिए दूसरे राज्यों की सीमा से लगे जिलों की सख्त निगरानी की जा रही है। यही नहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश के साथ पड़ोसी देश नेपाल की सीमा से लगे जिलों की निगरानी के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। अभी तक 16 हजार से अधिक उर्वरक बिक्री केंद्रों की जांच की जा चुकी है और अनियमितता मिलने पर 315 विक्रेताओं के लाइसेंस भी निरस्त किए गए हैं।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.