लखनऊ, अगस्त 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता किसानों को खरीफ सत्र में खाद की कमी न हो इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। शून्य व कम खाद स्टॉक वाली समितियों की विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। यहां तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। जिससे खाद की कमी से किसान परेशान न हो। हर जिले में सीडीओ व एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा।

खाद की उपलब्धता की समीक्षा मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग में खरीफ-2026 में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा की गई। सीडीओ को प्रतिदिन व डीएम को सप्ताह में एक दिन खाद की उपलब्धता व वितरण की समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए हैं। उर्वरक की ओवर रेटिंग व अनधिकृत टैगिंग से संबंधित शिकायतें किसी कीमत पर न मिलें। खरीफ सीजन में अभी तक 10.83 लाख एमएलटी उर्वरक का वितरण किया जा चुका है।

उर्वरक आ...