खाद की उपलब्धता और वितरण की निगरानी को कर्मियों की ड्यूटी
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी ने खाद की उपलब्धता और वितरण की निगरानी को न्याय पंचायत स्तर पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। यह कर्मचारी नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर निगरानी रखेंगे। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार को रेलवे से एक रेक प्राप्त हुयी है और दो दिन में और भी खाद की उपलब्धता होगी। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से डीएम और मुख्य विकास अधिकारी की ओर से खाद की उपलब्धता की समीक्षा की जा रही है। दुकानदारों को सचेत किया है कि खाद के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग न करें। यदि किसी प्रकार की अनियमितता संज्ञान मे आती है तो विधिक कार्रवाई होगी। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए जाने की भी जानकारी दी। बताया कि इसका दूरभाष नंबर 05692297733 है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.