खाद की अधिक कीमत वसूलने पर लाइसेंस होगा रद्द: पांडेय
लोहरदगा, अगस्त 6 -- लोहरदगा, हिटी लोहरदगा जिले के कैरो और सेन्हा प्रखंड में गुरुवार को कई खाद-बीज दुकानों में प्रशासनिक टीम ने छापेमारी कर जांच अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य रूप से यूरिया और डीएपी उर्वरक की उपलब्धता, स्टाक, विक्रय मूल्य, मूल्य सूची, बिक्री रसीद, स्टॉक रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की जांच की गई। जिला भूमि संरक्षण अधिकारी एमके पांडेय ने कैरो में दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में किसानों से निर्धारित दर से अधिक कीमत नहीं वसूली जाए। उन्होंने कहा कि इफको यूरिया 266 रुपये प्रति बैग और डीएपी 1,350 रुपये प्रति बैग की निर्धारित कीमत पर ही बेचा जाए। यह भी पढ़ें- Hardoi News: उर्वरकों में गड़बड़ी पर होगी एफआईआर: डीएम साथ ही सभी दुकानों के बाहर मूल्य सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.