खाद-कीटनाशक का लाइसेंस लेने के लिए प्रशिक्षण जरूरी
गोरखपुर, अगस्त 31 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। उर्वरक कारोबार शुरू करने के इच्छुक लोगों और वर्तमान डीलरों के लिए कृषि विभाग की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने बताया कि डिप्लोमा इन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन सर्विसेज फॉर इनपुट डीलर्स (डीएईएसआई ) के तहत एक वर्षीय प्रशिक्षण और सर्टिफिकेट कोर्स ऑन इंटीग्रेटेड न्यूट्रिएंट मैनेजमेंट (सीसीआईएनएम) के तहत 15 दिवसीय प्रशिक्षण कराया जाएगा। धनंजय सिंह ने बताया कि कृषि या रसायन से स्नातक नहीं करने वाले वर्तमान उर्वरक विक्रेता और भविष्य में उर्वरक कारोबार करने के इच्छुक व्यक्ति इन प्रशिक्षणों के लिए पात्र हैं। डीएईएसआई का 48 दिवसीय साप्ताहिक प्रशिक्षण पूरा करने वाले अभ्यर्थी खाद और कीटनाशक दोनों का लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे। वहीं सीसीआईएनएम का 15 दिवसीय प्रशिक्षण ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.