मुंगेर, जनवरी 28 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी और निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पदाधिकारी मुंगेर निखिल धनराज के निर्देश के आलोक में पूरे जिले में सघन जांच के लिए जिला स्तरीय जांच दल का गठन किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को टेटिया बंबर प्रखंड में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। जांच दल में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विपुल विप्लव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूरज कुमार सहित कृषि विभाग एवं सामान्य प्रशासन से जुड़े राजीव रंजन, रजनीश कुमार, आशीष झा समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। टीम ने टेटिया, बंबर, बनहरा, गंगटा सहित प्रखंड के विभिन्न खाद-बीज भंडारों और प्रतिष्ठानों में पहुंचकर स्थलीय जांच, भौतिक सत्यापन...