खाद कालाबाजारी का भंडाफोड़, गोदाम व घर पर मिली खाद सीज
बाराबंकी, जुलाई 1 -- कोठी, संवाददाता। असदामऊ गांव में खाद की कालाबाजारी का भाकियू (अराजनैतिक) के पदाधिकारी ने भंडाफोड़ किया। मंगलवार की रात पिकअप से खाद को दूसरे स्थान ले जाते समय किसानों ने रोक लिया। सूचना पर पहुंचे जिला कृषि अधिकारी ने पिकअप मय खाद के सतरिख पुलिस को सुपुर्द किया। बुधवार को सूचना पर सक्रिय विभागीय टीम ने असदामऊ स्थित एक अज्ञात गोदाम व एक घर के कमरे में जमा सैकड़ों बोरी खाद मिलने पर गोदाम व मकान को सीज कर दिया है। डीएम की अनुमति के बाद जिला कृषि अधिकारी राजितराम ने खाद विक्रेता, उसके पुत्र, कर्मचारी व वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर बुधवार को कोठी को पुलिस दी। जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक पिकअप पकड़ी है जिस पर 30 बोरी यूरिया कालाबाजारी के लिए जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.