खाद और बीज दुकानों का होगा ऑनलाईन निरीक्षण
खगडि़या, सितम्बर 23 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण खाद व बीज उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार पासवान ने जिले के सभी उर्वरक निरीक्षकों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि वे जिले की शत-प्रतिशत खाद एवं बीज दुकानों का अनिवार्य रूप से ऑनलाईन निरीक्षण करें।
सख्त निगरानी जिला कृषि पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सभी उर्वरक निरीक्षकों को स्वयं दुकानों पर पहुंचकर ऑनलाईन माध्यम से दुकानों के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और उपलब्ध उर्वरक की स्थिति की जांच करनी होगी। निरीक्षण के तुरंत बाद प्रतिदिन निरीक्षण प्रतिवेदन विभाग को ऑनलाईन जमा करना अनिवार्य होगा।
कड़ी कार्रवाई सुस्ती और लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई: निरीक्षण कार्य में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.