कौशाम्बी, नवम्बर 11 -- सम्राट उदयन सभागार में मंगलवार को डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने कृषि विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, उद्यान एवं कृषि एलाइड विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने योजनाओं में शतप्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने उप कृ़षि निदेशक सतेंद्र कुमार तिवारी से मृदा स्वास्थ्य कार्ड में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड का क्या प्रभाव पड़ा, इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। एफपीओ की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक से कहा कि एफपीओ द्वारा क्या कार्य किया जा रहा है तथा इसका क्या प्रभाव पड़ा है, इसकी विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। एआर कोआपरेटिव को जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमानुसार खाद का व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.