बांका, अप्रैल 25 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले के खाद एवं उर्वरक विक्रेता मोहन ठाकुर ने कृषि विभाग के सहायक निर्देशक (रसायन) कृष्ण कांत के खिलाफ जांच के नाम पर पैसा वसूली करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत कृषि विभाग के सचिव व डीएम सहित अन्य पदाधिकारियों से की थी। इनके द्वारा दिये गये आवेदन में बताया गया कि कृषि कार्यालय के एक कर्मी कृष्ण कांत स्वयं को एडीसी बताकर जिले के विभिन्न उर्वरक विक्रेताओं के दुकान पर पहुंच कर जांच के बहाने मानसिक रूप से प्रताडित कर लाखों रूपये की वसूली करते है। जिसके साक्ष्य के तौर पर अधिकारी के समक्ष उनका ऑडियो व वीडियो भी प्रस्तुत किया गया है। यह भी पढ़ें- खाद की कालाबाजारी पर सख्ती: दो दुकानों का लाइसेंस रद्द, 15 विक्रेताओं से जवाब-तलब उनका आरोप है कि वे प्राय: देर शाम उर्वरक दुकानों पर जाकर दो से तीन घंटे तक ...