गुमला, मार्च 6 -- गुमला प्रतिनिधि। गुमला शहर में खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन और तंबाकू नियंत्रण को लेकर शुक्रवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी और जिला तंबाकू नियंत्रण सलाहकार वंदना स्मिता होरो ने किया। जांच के दौरान उर्मी चौक स्थित महतो होटल,अर्जुन होटल और पालकोट रोड के शिव होटल समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के भंडारण और कर्मचारियों द्वारा एप्रन, ग्लव्स व हेडगियर के उपयोग की जांच की गई।अभियान में कुछ होटलों में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक पाए गए, जिस पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए संचालकों को सख्त चेतावनी दी और ऐसे उत्पादों को नष्ट करने या कंपनी को वापस करने का निर्देश दिया।वहीं कोटपा एक्ट 2003 के तहत नियम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.