खाद्य सुरक्षा विभाग ने 10 क्विंटल पनीर नष्ट कराया
गाज़ियाबाद, मई 28 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार तड़के कौशांबी में बड़ी कार्रवाई करते हुए गढ़मुक्तेश्वर से मालवाहक वाहन द्वारा 10 ड्रामों में भरकर लाया जा रहा 10 क्विंटल जब्त कर नष्ट कराया। पनीर को अस्वच्छ तरीके से पानी में रखकर जिले में खपाने के लिए लाया जा रहा था। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि गुरुवार तड़के खाद्य विभाग की टीम ने थाना कौशांबी पुलिस के साथ डाबर चौराहे पर एक बोलेरो पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका था। जांच के दौरान वाहन में 10 प्लास्टिक ड्रमों में पनीर भरा मिला। अधिकारियों के अनुसार पनीर गंदगी और अस्वच्छ स्थिति में रखा गया था। इसके बाद टीम ने मौके पर पनीर के दो नमूने जांच के लिए लिए। वहीं करीब एक हजार किलोग्राम (10 क्विंटल) पनीर को मौके पर जब्त कर गड्ढे में दबाकर नष्ट कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.