हल्द्वानी, अप्रैल 23 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। डीएम के आदेश के बाद गुरुवार को हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान लस्सी की दुकानों से सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि गर्मी में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया। हल्दी पाउडर, चावल, मिक्स जूस एवं लस्सी के नमूने विधिवत जांच को लिए गए। संकलित नमूनों को परीक्षण के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.