गाज़ियाबाद, मार्च 12 -- गाजियाबाद, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजनगर में मीट की दुकानों पर अभियान चलाकर छापेमारी की। इस कार्रवाई में विभाग ने आठ दुकानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को राजनगर स्थित मीट की दुकानों पर जांच के लिए अभियान चलाया। इस कार्रवाई में विभाग की टीम ने मीट की आठ दुकानों पर छापेमारी की जहां पर खाद्य नियमों का उल्लंघन कर दुकानों का संचालन किया जा रहा था। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि राजनगर स्थित न्यू गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास संचालित की जा रही मीट की दुकानों पर जांच की गई जहां दुकानों पर साफ-सफाई नहीं होने, कुछ के पास लाइसेंस नहीं होने, गीजर और फ्रिज आदि न होने के चलते क...