चम्पावत, जनवरी 19 -- लोहाघाट। खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोहाघाट क्षेत्र के जनरल स्टोर और रेस्टोरेंट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों से पांच सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए। सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में टीम ने मीना बाजार, स्टेशन बाजार, पिथौरागढ़ रोड व खेतीखान रोड स्थित दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक दुकानदार का एफएसएसएआई लाइसेंस नवीनीकृत नहीं हुआ था। जिस पर संबंधित दुकानदार को नोटिस दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.