पिथौरागढ़, फरवरी 17 -- पिथौरागढ़। नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। मंगलवार को सहायक आयुक्त राजेश शर्मा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी के नेतृत्व में टीम ने रई, धनौड़ा क्षेत्र स्थित दुकानों की जांच की। इस दौरान उन्होंने दुकान संचालकों को साफ-सफाई बरतने, खाद्य पदार्थों को ढक कर रखने, एक्सपायर हो चुके खाद्य सामग्री विक्रय न करने आदि के निर्देश दिए। शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान दाल के दो नमूने लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब भेजा जाएगा। बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में अर्जुन भाटिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.