खाद्य सुरक्षा विभाग ने छह ढाबा संचालकों को नोटिस दिया
हरिद्वार, जून 11 -- चारधाम यात्रा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने भूपतवाला और दूधाधारी चौक क्षेत्र में संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा बाट-माप विभाग की संयुक्त टीम ने करीब 15 होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छह ढाबा संचालकों को साफ-सफाई और लाइसेंस में प्रतिष्ठान का सही पता दर्ज न होने पर नोटिस जारी किए गए। वहीं तीन मसालों के नमूने गुणवत्ता जांच के लिए गए। एक प्रतिष्ठान में खुले में रखा करीब 1.5 किलोग्राम पनीर मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर नष्ट कराया गया। यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा विभाग ने छह ढाबा संचालकों को नोटिस दिया टीम ने होटल और ढाबा संचालकों को रसोईघर में स्वच्छता व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.