काशीपुर, मार्च 18 -- काशीपुर, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को काशीपुर के बाजारों में नवरात्र को लेकर बिक्री की जा रही वस्तुओं की जांच पड़ताल की है। इस दौरान टीम ने छह खाद्य सामग्री के सैंपल लिए।सहायक आयुक्त/ अभिविहीत अधिकारी ललित मोहन पांडे ने बताया कि काशीपुर शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किया गया। विभिन्न रिटेल, मॉलों का निरीक्षण कर एक नमूना मूंगफली, एक नमूना सूजी, एक नमूना सिंघाड़ा आटा, दो नमूने कुट्टू आटे और एक नमूना सामक के चावल का लिया गया है। सभी नमूनों को राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा जा रहा है। वहीं कारोबारियों को कुट्टू का आटा बिना वैध खाद्य लाइसेंस, पंजीकरण के निर्माण, पैकिंग, संग्रह व विक्रय नहीं करने, पैकिंग पर एक्सपायरी तिथि होना अनिवार्य होने के निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ खाद्य स...