संतकबीरनगर, सितम्बर 20 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को जांच अभियान चलाया। छापेमारी कर नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती व सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड - सतीश कुमार के नेतृत्व में नवरात्रि व दशहरा पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने तथा मिलावटी खाद्य पदार्थ पर प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई के लिए अभियान चलाया गया। अभियान में खलीलाबाद तहसील के विनायक ट्रेडिंग कंपनी से बेसन का नमूना, अधिविक ट्रेडर्स से सॉस का नमूना, ओम ट्रेडिंग कंपनी से काजू का नमूना संग्रहीत किया गया। सेमरियावां कस्बा के पंकज चौरसिया से पान पदार्थ का नमूना, अकबर किराना मर्चेंट से कुट्टू आटा, लाल बहादुर चौरसिया से मूंगफली दाना का नमूना संग्रहीत किया गया। कुल 06 नमूने संग्रहीत किए गए। संग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.