चम्पावत, मई 7 -- सतीश जोशी, चम्पावत। वर्तमान पर्यटन सीजन और ग्रीष्मकालीन मौसम के दौरान आगंतुकों को स्वच्छ और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लोहाघाट क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में विभाग ने क्षेत्र के विभिन्न रिजॉर्ट्स और रेस्टोरेंट्स का औचक निरीक्षण किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य प्रतिष्ठानों के किचन में साफ-सफाई की व्यवस्था, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और हाइजीन के मानकों की स्थिति को जांचना रहा, ताकि क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता न हो। इस दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने कुक्ड फूड और पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर के चार नमूने भी एकत्र किए। यह भी पढ़ें- बीयर, रम और आइसक्रीम के छह नमूने जांच को भेजे इन नमूनों को गुणवत्ता की विस्तृत जांच के लिए ...