अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। होली पर्व के दृष्टिगत जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष छापामार अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार को विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण करते हुए दो खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुज कुमार द्वारा विजयगढ़ स्थित विनोद कुमार वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान से खोया का एक नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष कुमार गंगवार द्वारा कटरा मोड़ गभाना क्षेत्र में दुष्यन्त कुमार सिंह के प्रतिष्ठान से तैयार अरहर दाल का एक नमूना संग्रहित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.