चंदौली, जुलाई 30 -- चंदौली। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं डीएम चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर आगामी सावन माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया रहा है। ताकि कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराया जा सके। इस क्रम में बुधवार को सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन में स्थित कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स से सूजी, गेहूं का आटा, गेहूं का दलिया, बेसन, सत्तू एवं मैदा के नमूने लिए। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: खाद्य सुरक्षा: घंटाघर जनता बेकर्स पर छापा, ढोकले और रसगुल्ले के नमूना भर...