खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिये पांच सैंपल
काशीपुर, सितम्बर 9 -- काशीपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पांच दुकानों का निरीक्षण कर पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए औषधि एवं खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजा जा रहा है। नमूने अधोमानक पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने बताया कि काशीपुर में पांच दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आकाश पाल की दुकान से बेसन के लड्डू, मसूर दाल और हल्दीराम नमकीन के नमूने लिए गए। जबकि नई सब्जी मंडी स्थित सिटी डेयरी और न्यू भारत डेयरी से खुले घी के एक-एक नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.