खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिये तीन सैंपल
काशीपुर, जून 24 -- काशीपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की वरिष्ठ खाद्य निरीक्षक अर्पणा शाह ने मिलावट की रोकथाम के लिए निरीक्षण कर डेयरी और खाद्य पदार्थों की दुकानों से तीन सैंपल लिए हैं। मंगलवार को वरिष्ठ खाद्य निरीक्षक अपर्णा शाह ने मुख्य बाजार में आठ दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने बादाम शेक, पनीर मसाला व बेसन के सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि एकत्र किए गए सभी खाद्य नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। सैंपल फेल होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- जांच में मिठाई दुकान से नकली पनीर बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.