खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी में की छापेमारी
रुद्रपुर, मई 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को रुद्रपुर मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी में व्यापक जांच की। फलों व सब्जियों में कृत्रिम रंगों और आर्टिफिशियल रिपनिंग एजेंट्स के उपयोग की जांच को पांच नमूने एकत्र किए गए, जबकि बिना लाइसेंस विक्रय करने वाले एक व्यापारी को नोटिस जारी किया गया। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर उपायुक्त खाद्य संरक्षा कुमाऊं मंडल डॉ. राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में टीम ने रुद्रपुर मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी में छापेमारी की। सहायक आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी ललित मोहन पांडे, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा साह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या ने मंडी के थोक व फुटकर विक्रेताओं से आम, सेब, संतरा, खरबूजा और गाजर के कुल पांच नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.