खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर जब्त की 40 किलो चाय
बुलंदशहर, जून 25 -- क्षेत्र के मंडी दानगंज स्थित एक परचून की दुकान पर कंपनी के नाम से नकली चाय बिक्री करने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीम द्वारा करीब 40 किलो चाय को जब्त किया गया और आगे की कार्रवाई में टीम जुटी है। अपर खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त ममता चौधरी ने बताया कि मंडी दानगंज स्थित किराना की दुकान पर नामचीन कंपनी की चाय नकली ब्रिकी और पैकेजिंग करने की सूचना मिली। टाटा कंपनी के कर्मी सहित स्थानीय लोगों से भी इसकी सूचना मिली थी। जिसके चलते टीम किराना की दुकान पर पहुंच गई। जहां पर पहुंचकर जांच की गई। वहां से चाय मिली है। प्रथमदृष्टया कंपनी के कर्मी का कहना है कि यह उनकी फर्म की चाय नहीं है। यह नकली पैंकिंग प्रतीत हो रही है। जिस पर ट्रेड मार्क और कापी राइड में कंपनी अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.