रामपुर, मार्च 10 -- टांडा। सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से आई फूड्स इंस्पेक्टर ने फुटकर फलों की बिक्री और गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए मुख्य तिराहों बस स्टैंड और बाजारों में फलों की ठेलियों व दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस और खराब फलों को दुकान, ठेलों पर रखकर न बेचा जाए। फूड्स इंस्पेक्टर ने कहा कि सभी दुकानदार उच्च गुणवत्ता बाले उत्पादों की बिक्री करें। और अपनी दुकानों पर स्वच्छता बनाये रखें। इस दौरान फूड्स इंस्पेकटर अजरा आदि मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.