गिरडीह, मई 21 -- डुमरी, प्रतिनिधि। गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डुमरी के विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान होटल, मिठाई दुकानों और ठेला पर बिक रही खाद्य सामग्रियों की जांच की गई। अभियान से दुकानदारों और होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान कई होटलों में मिलावटी मिठाइयां पाई गईं, जबकि कुछ ठेला दुकानदारों द्वारा खाद्य पदार्थों में कपड़ों में उपयोग होनेवाले रंग के इस्तेमाल का मामला सामने आया। टीम ने ऐसे दुकानदारों और होटल संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार के हानिकारक रंग का उपयोग नहीं करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- पान मसाला की खरीद-बिक्री के खिलाफ चला छापामारी अभियान खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लोगों के स्...