खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से डेयरियों में मचा हड़कंप
कौशाम्बी, मई 19 -- जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा के निर्देश एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव प्रताप तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सिराथू तहसील क्षेत्र में डेयरियों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने व्यापारियों को शुद्ध खाद्य सामग्री बेचने के प्रति जागरूक भी किया। टीम ने छापेमारी के दौरान नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के जहानपुर स्थित उज्जवल डेरी से पनीर का नमूना इकट्ठा किया। साथ ही डेयरी संचालक को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने आसपास के खाद्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया और व्यापारियों को चेतावनी दी कि भीषण गर्मी में किसी भी उपभोक्ता को नकली अथवा मिलावटी खाद्य सामग्री न बेचें। इसी क्रम में टीम ने भड़ेसर स्थित गोपाल डेरी से मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। अधिकारियों ने स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.