लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- तहसील क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। टीम ने पांच स्थानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। टीम की छापेमारी की सूचना पाकर अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। फूड इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में टीम सबसे पहले भीरा से अरविंद सिंह की दुकान से रंगीन कचरी का नमूना लेते हुए 18 किलो रंगीन कचरी मूल्य लगभग 900 सीज किया। वहीं भीरा से ही अभिषेक कुमार की दुकान से बेसन का नमूना लेते हुए 38 किलो बेसन मूल्य लगभग 3420 सीज किया गया। इस के बाद चंदनचौकी पहुंचे फूड इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने विपिन कुमार सिंह के यहां से रिफाइंड का नमूना लिया। चंदनचौकी के ही अभिषेक कुमार से सूजी का नमूना लिया। फूड इंस्पेक्टर के दुकानों पर छापेमारी करने की जानकारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपन...