गिरडीह, मई 24 -- बिरनी, प्रतिनिधि। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार के निर्देश पर शनिवार को बिरनी प्रखंड के चौक-चौराहों पर मिठाई दुकानों और ठेला-खोमचा की जांच की गई। जांच के दौरान कई जगह गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं। कई मिठाई दुकानों में छेना में मैदा मिलाकर रसगुल्ला बनाया जा रहा था। वहीं चाट और गुपचुप के ठेलों पर खाने में आर्टिफिशियल रंग का प्रयोग किया जा रहा था। टीम ने दुकान संचालकों को कड़ी फटकार लगाई और दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी दी।अधिकारियों ने मिलावटी रंग वाली खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में मिलावटी रंग का प्रयोग करने पर जुर्माना वसूला जाएगा। यह भी पढ़ें- बिलारी में खाद्य विभाग की टीम के चेक किए किराने और मिठाई के नमूने टीम ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करने...