खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, धनिया-मिर्चा के नमूने भरे
हमीरपुर, जून 11 -- हमीरपुर, संवाददाता। खुले बिकने वाले खाद्य मसालों के विरुद्ध गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सुमेरपुर कस्बे की सब्जी मंडी में छापेमारी करके धनिया, मिर्चा, कलौंजी और हल्दी सहित कुल छह संदिग्ध नमूने भरे हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। टीम की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। नमूनों के फेल होने की स्थिति में संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। शासन खुले में बिकने वाले खाद्य तेल-मसालों की बिक्री को लेकर सख्त है। जिसके चलते विभाग ने खुले तेल-मसाले बेचने वालों के विरुद्ध गुरुवार को अभियान शुरू किया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सुमेरपुर कस्बे की सब्जी मंडी में ताबड़तोड़ छापेमारी। जिससे हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दूध, तेल और मसालों के नौ नमूने भरेछापेमारी की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.