खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भड़के व्यापारी, ज्ञापन सौंपा
गौरीगंज, मई 15 -- अमेठी, संवाददाता। जिले में व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने आरोप लगाया कि खाद्य पदार्थों के सैम्पल लेने की प्रक्रिया के नाम पर व्यापारियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। महेश सोनी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सैम्पल भरते समय रिटेलर के साथ निर्माता को भी पक्षकार बनाया जाता है। लेकिन वर्तमान व्यवस्था में निर्माता को फॉर्म 5-क नहीं भेजा जा रहा है। व्यापारियों ने मांग किया कि सैम्पल भरते समय ही फॉर्म 5-क निर्माता को पंजीकृत डाक से भेजना अनिवार्य किया जाए। यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा कानून में संशोधन की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.