रुद्रपुर, अप्रैल 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिले में फलों और सब्जियों में कृत्रिम रंगों और आर्टिफिशियल रिपनिंग एजेंट्स के उपयोग की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मंगलवार को उपयुक्त खाद्य रिटेलर/थोक मंडल, जीरो रोड स्थित मंडी में निरीक्षण किया गया। सहायक आयुक्त (औषधि) व खाद्य सुरक्षा अधिकारी टीडी राजपूत कश्यप के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान संजय नगर, खेड़ा और रुद्रपुर स्थित सब्जी मंडी से एक लौकी, एक तरबूज और एक आम का नमूना लिया गया। तीनों नमूनों को जांच के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या के ओर से संग्रहित कर राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया। इसके अतिरिक्त निरीक्षण में तीन फल व सब्जी विक्रेताओं को एफएसएसएआई लाइसेंस और पंजीकरण न होने पर नोटिस जारी किया गया। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा: होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.