धनबाद, मार्च 30 -- जय धरती मां फाउंडेशन द्वारा रविवार को संकल्प सम्मान समारोह का आयोजन कर झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी पद पर चयनित कतरासगढ़ केवट कुली निवासी नवरंग कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संध्या 4 बजे आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड नंबर एक की नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला ने कहा कि किसी भी छात्र की सफलता में अभिभावकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। जय धरती मां फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद ने नवरंग कुमार को कतरास क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। वहीं संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो ने कहा कि निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। मां तारा संकल्प...