गुमला, जनवरी 20 -- गुमला। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने मंगलवार को गुमला पार्क से रामनगर तक सघन निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान मार्ग में स्थित सभी होटल, प्रतिष्ठान और ठेला संचालकों की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे कचरा निस्तारण के लिए ढक्कनयुक्त डस्टबीन का उपयोग अनिवार्य रूप से करें, ताकि स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके। साथ ही खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंगों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध का पालन करने और भविष्य में इसका प्रयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई।खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा और आमजन को सुरक्षित व...